योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर, एम्स में भर्ती
UTTARPRADESH NEWS21
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर बनी हुई है। तबीयत खराब होने पर उन्हें 15 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया है। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया है।
अभी तक यहीं सूचना हैं।। कृपया धैर्य बनाए रखिये। पुष्टि सूचना के बिना ऐसी सूचना न चलाए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know