*राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में गेल डीएवी के १७ मेधावियों का चयन*
विद्यार्थियों ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया. यह अब तक का इस परीक्षा में किसी भी विद्यालय का सबसे शानदार प्रदर्शन है .....
दिबियापुर। गत दिवस घोषित किए गए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरणक परिणाम में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के कक्षा दस के १७ छात्र छात्राओं ने मेरिट कटऑफ में क्वालीफाई किया और परीक्षा के दूसरे चरण के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। यह परीक्षा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी)द्वारा आयोजित की जाती है। दूसरे स्तर को उतीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर से लेकर शोध स्तर तक स्कॉलरशिप एनसीईआरटी द्वारा प्रदान की जाती है । विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा में विद्यालय का प्रदर्शन विगत वर्षो में भी शानदार रहा है। उन्होंने इस प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रियांश गुप्ता, आकाश तिवारी, पावनी गुप्ता,अक्षांश चंदेल,वेदांत गुप्ता,दक्षदेशलान,शुभांगी राजपूत, के शैलेश,पुलकित मित्तल,कुशाग्र कंचन, बिवांशु दास,शिवांश गुप्ता, हर्षिता सिंह,सोहम,आर्यन,श्रेया यादव, ओरिन पाओ ने ये परीक्षा उत्तीर्ण की।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know