Top News

*मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए कौशल सतरंग कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में सजीव प्रसारण देखा गया*

*मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए कौशल सतरंग कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में सजीव प्रसारण देखा गया*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में शुरू किए गए कौशल सतरंग कार्यक्रम का जिला
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत उच्चाधिकारियों ने  सजीव प्रसारण देखा।।आज लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल सतरंग कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।जिसका प्रदेश के सभी जिलों में सजीव प्रसारण किया गया,इस कार्यक्रम का विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा की अगुआई में प्रशासनिक अधिकारियों एवं  जनप्रतिनिधियों ने सजीव प्रसारण देखा और संज्ञान में लिया,
कार्यक्रम का आयोजन व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग  के तत्वावधान में किया गया, 
  इस अवसर पर औरैया सदर मा0 विधायक  रमेश दिवाकर ,नगर पंचायत दिवियापुर अध्यक्ष  अरविंद पोरवाल जी ,मुख्य विकास अधिकारी  श्री बृज किशोर पाठक, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र,जिला समन्वयक कृष्ण कांत दोहरे  ,कौशल विकास मिशन के जिला प्रबन्धक  सुभाष चन्द्र यदुवँशी ,राजकीय आई0टी0आई0 के स्टॉप एवं कौशल विकास के कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत बच्चों द्वारा कार्यक्रम को देखा गया।
 इस मौके पर
 जिला प्रबंधक 
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन सुभाष चंद्र यदुवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से देश के युवाओं को अपने रोजगार ढूंढने में ऐतिहासिक मदद मिली है,इस कार्यक्रम को और गति देने के लिए मुख्यमंत्री जी ने सतरंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है,इसी के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए और प्रशिक्षित किया जाएगा।।
फ़ोटो-1-सजीव प्रसारण के बारे में जानकारी देते कौशल विकास मिशन के जिला प्रबन्धक व  सजीव प्रसारण देखते अधिकारी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने