Top News

ततारपुर गांव में प्रधान पद के भावी उम्मीदवार ठाकुर राहुल सिसोदिया ने नोज मास्क वितरण किए

ततारपुर गांव में प्रधान पद के भावी उम्मीदवार ठाकुर राहुल सिसोदिया ने नोज मास्क वितरण किए

गौतम बुध नगर ..मनोज तोमर ब्यूरो चीफ

गौतमबुद्धनगर जिला.में कोरोना वायरस  के मद्देनजर अब ग्रामीण क्षेत्रो के लोग काफी सजग दिख रहे है । इसी क्रम में गौतम बुध नगर जिले के दादरी क्षेत्र के ततारपुर गाँव के ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार ठाकुर राहुल सिसोदिया ने खुद संसाधन जुटाकर पूरे गाँव की साफ सफाई के लिए दवा का छिड़काव किया। जिससे  सभी वायरस नष्ट हो जाय और लोग सुरक्षित रहे । हलाकि इस दौरान गाँव मे सफाईकर्मी भी मौजूद रहा  । लेकिन खुसी की बात यह है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी साफ सफाई के महत्व को बेहतर समझने लगे है । साथ ही अपने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर खुद साफ सफाई करने के लिए आगे आ रहे है ।  बिना झिझक के सब मिलजुलकर नालियों, व अन्य गंदे  स्थानों की साफ सफाई के लिए इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग मास्क , सेनेटाइजर का प्रयोग कर रहे है । जिससे इस वायरस का फैलाव न हो सके वही ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार ठाकुर राहुल सिसोदिया ने बताया कि कोरोना वायरस जैसे महामारी को देखते हुए गांव में और भी किसी संक्रमित बीमारी का उपज ना हो इसी को देखते हुए गांव में दवा छिड़काव किया  जा रहा है और गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे बिना आवश्यकता घर से बाहर ना निकले और लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बना कर रहे। और ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार ठाकुर राहुल सिसोदिया ने कहा कि गांव के लिए हर संभव मदद के लिए रात दिन तैयार हैं ! आज अपने गांव 
में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सब स्वास्थ्य रहे! इस अवसर पर   मनोज तोमर मीडिया प्रभारी गौतम बुध नगर नीशू कुलदीप मा तेजवीर हरीश आकाश सुनिल चौहान वेदपाल चन्द्रपाल वलवीर अनिल मोनूआनकुश  आदि उपस्थित रहे !

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने