रोजगार और उद्यम की आर्थिक गणना डिजिटल माध्यम मोबाइल ऐप के जरिए होगी*
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सचिवालय प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिला अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर आर्थिक सर्वेक्षण करने वाले प्रगणको को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें अन्य अधिकारीगण सीडीओ ब्रजकिशोर पाठक एडीएम रेखा एस चौहान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य पीडी हरेंद्र सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद
रहे/ सातवीं आर्थिक गणना के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले सभी उद्यमों की स्थिति कार्य की प्रकृति रोजगार आदि से संबंधित आधारभूत आंकड़े भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संग्रह किए जाने हैं इसका उपयोग देश प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नीति निर्धारण एवं नियोजन में दिया जाएगा आर्थिक गणना का कार्य सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाना है पर्यवेक्षकों द्वारा शत-प्रतिशत परिवार का सर्वेक्षण कार्य किया जाना है जिलाधिकारी ने प्रगणको को निर्देशित किया कि वह लोगों को प्रेरित करें कि आर्थिक गणना बहुत महत्वपूर्ण है तथा विकास में साधक है उन्होंने जनपद को रैकिंग में नंबर वन बनाने पर भी जोर दिया जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता पर बल दिया / इस दौरान जिला प्रबंधक आनंद कुमार सोनी एवं जिला समन्वयक अनुज कुमार तथा सीएससी बी एल ई सुभाष कुमार एवं अन्य ग्राम पंचायतों के बी एल ई एवं प्रगणक भी मौजूद रहे/
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know