सांसद सुब्रत पाठक का पलटवार, बोले-हम संस्कारी पार्टी से हैं, बयान साबित करें वरना माफी मांगे अखिलेश
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
कन्नौज:-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रश्न पर कन्नौज भाजप सांसद ने पलटवार किया है। डिंपल यादव के लिए अभद्र भाषा प्रयोग करने वाली बात पर उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले उनके बयान को साबित करें वरना माफी मांगे। उनकी इस बात से सियासी घमासान तेज होने के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो चला है। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा है कि अगर मैंने पूर्व सांसद डिंपल यादव के लिए कभी अभद्र भाषा बोली है तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उसे प्रमाणित करें। अगर उन्होंने प्रमाण दे दिया तो लोकसभा से इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास ले लूंगा वरना प्रमाण न मिलने पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
बताते चलें कि बस हादसे के बाद घायलों का हालचाल लेने के लिए सोमवार को आए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि डिंपल को लेकर कन्नौज के सांसद और भाजपा नेता अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। भाजपा के लोग अपनी भाषा सुधार लें, नहीं तो समाजवादियों को भाषा सुधारनी आती है। अखिलेश के इस बयान को लेकर भाजपा सांसद ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को पलटवार किया।
टीवी चैनलों पर उन्होंने कहा कि हम लोग संस्कारी पार्टी और संस्कारी परिवार से आते हैं। किसी महिला के बारे में अभद्र भाषा बोलना तो दूर सोच भी नहीं सकते। अगर अखिलेश यादव को ऐसा लगता है तो उसे प्रमाणित और सार्वजनिक करें। सांसद ने कहा कि साल 2014 के चुनाव में उन पर झूठे मुकदमे लगवाए गए। सत्ता के दम पर कन्नौज में लोकतंत्र की हत्या करवाई गई। अब धमकाया जा रहा है लेकिन आपसे डरने वाले नहीं हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know