■ *थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के निर्देशन में एसआई ब्रजभूषण तिवारी ने मय फोर्स आधा दर्जन वाहनों के किए चालान*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया
थाना बेला पुलिस द्वारा जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु औरैया-कन्नौज जनपद सीमा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के निर्देशन में चलाये गए अभियान में एसआई ब्रजभूषण तिवारी व पुलिस टीम ने सीमा से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली तथा कागजातों की जांच की।
जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने की सीख दी गई और यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल वेदपाल सिंह, कांस्टेबल राजकुमार, अंशू, विजय कुमार, शिवम, होमगार्ड सुभाष चंद्र सहित थाना बेला का पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know