Top News

*जोगी डेरा अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर*


■  *अग्नि पीड़ित परिवार को दी 5,000₹ की नगद आर्थिक सहायता, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा*

■ *बोले आदर्श ठाकुर :पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का करेंगे हरसंभव प्रयास*
  शुभम बाबू
अर्जुन इंटरनेट कैफे एंड सीएससी बेला
 औरैया
बेला थाना क्षेत्र के गांव जोगी डेरा में मंगलवार को लगी भीषण आग से एक परिवार की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
बुधवार को बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ₹5,000 की नगद आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए संकट की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
आदर्श ठाकुर ने कहा कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पात्रता के आधार पर परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाकर आवास उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करने की बात कही।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शीलू कुशवाहा, ग्राम पंचायत बरकसी के प्रधान जसवंत सिंह, गोलू सविता, गोपाल पाठक, रिषभ शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने