आधा दर्जन लुटेरों ने तमंचे की नोक पर युवक के साथ की लूटपाट
नगदी समेत सोने की चैन व अंगूठी लूटी
बिधूना । दुर्घटना में घायल अपने मित्र को देखने गये बाइक सवार युवक पर तमंचा लगाकर मारपीट करते हुये नगदी मोबाइल व सोने की अगूंठी, जंजीर छीन ली। शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
कस्बे के तिलकनगर मोहल्ला निवासी गौरव गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता ने बताया की वह दुर्घटना में घायल एक मित्र को देखने सरकारी अस्पताल में गया था। बताया कि गेट के समीप खडा था। तभी आधा दर्जन लोग आ गये और उसके सीने पर पिस्टल लगा दी। बताया कि मारपीट करते हुये उसकी सोने की जंजीर, अगूंठी, मोबाइल व 2000 रूपये नगद छीन लिये और फरार हो गये। पुलिस ने पीडित को मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know