एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म

एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म

अछल्दा ब्लाक के अंतर्गत तेहराजपुर  निवासी चाँदनी देवी पत्नी योगेश कुमार उम्र 21 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा राखी देवी ने टोल फ्री नंबर पर 108 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा  की 108 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 बीजी 8840 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से चाँदनी देवी व उनके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा  की तरफ चलने लगे। रास्ते में चाँदनी देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट विमल कुमार  ने एंबुलेंस को साइड में रोकी व  ईमटी अबधेश ने आशा राखी देवी की मदद से एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। चाँदनी देवी ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा  में मां और  बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने