Top News

आदत से मजबूर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

आदत से मजबूर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

 पिछले 03 महीने पहले ही थाना बेला पुलिस ने ठगी में भेजा था जेल, छूटते ही घटना को दिया अंजाम 

व्यापारियों से सामान लेने के बहाने से ऑनलाइन पेमेन्ट देने के नाम पर फोन-पे का पिन देख खाते से पैसे कर लेता था पार

दिबियापुर,औरैया। शनिवार 3 दिसंबर 2022  को वादी राम प्रकाश यादव उर्फ लायक सिंह निवासी भगवती गंज रोड दिबियापुर द्वारा थाना दिबियापुर में लिखित सूचना दी कि प्रार्थी का प्रतिष्ठान एलएस कलेक्शन के नाम से है। गत 29 नवंबर 2022  को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के प्रतिष्ठान पर कपड़े खरीदने के बहाने से आया और गुमराह करके ऑनलाइन पैसे देने के नाम पर मोबाइल ले लिया व मेरे खाते से रु0 50,000 धोखाधड़ी कर ट्रांसफर कर लिये। इस सूचना पर थाना दिबियापुर में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ की गई। 
     घटना का खुलासा करती हुई अजीतमल क्षेत्राधिकारी  सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरुप जनपद में व्यापारियों में पुलिस के प्रति सुरक्षा व विश्वास की भावना बनाये रखने व धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया चारु निगम द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में साइबर/सर्विलासं/एसओजी व थाना दिबियापुर पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन करते सम्भावित सीसीटीवी फुटेज आदि को चेक किया गया जिसके चलते आज रविवार 4 दिसंबर 2022 को गठित पुलिस टीम द्वारा स्टेशन रोड दिबियापुर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त विमल कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसे मुकदमा वादी द्वारा पहचान कर बताया गया कि यह वही व्यक्ति है जिसने उसके साथ रु0 50 हजार की धोखाधड़ी की थी।गिरफ्तार अभियुक्त विमल कुमार द्वारा बताया गया कि व दुकानों में जाकर सामान खरीदने का बहाना करके पैसे ऑनलाइन देने के नाम पर व्यापारियों से पहले उनका बैलेंस चेक कराता है बैलेंस चेक करते समय उनका यूपीआई पिन देखकर काल करने के लिए फोन लेकर पैसों का स्थानान्तरण अपने किसी खाते में कर लेता है जिसके चलते पूर्व में भी ऐसी ही घटना करने पर वह थाना बेला से जेल भी जा चुका है। मेरे पास से बरामद रु015,600 व्यापारी राम प्रकाश दिबियापुर के ही है शेष रुपये मैने खर्च कर दिये।
    गिरफ्तार अभियुक्त विमल कुमार पुत्र दशरथ सिंह निवासी ग्राम करियापुर थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात अस्थायी पता मकान नं0 647, हैदरपुर खसरा नं0 89 सालीमार बाग उत्तर पश्चिम दिल्ली बताया गया। पकड़े गये अभियुक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है।अभियुक्त के कब्जे से रु0 15,600 (घटना से सम्बन्धित),01 सैमसंग एन्ड्राएड मोबाइल फोन, 01 आधार कार्ड बरामद हुआ है।
गिरफ्तार करने वाली प्रथम टीम एसओजी प्रभारी प्रवीन कुमार,कां0 गोविन्द सिंह, कां0 दीपक कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार,कां0 विजय कुमार, कां0 सुबोध कुमार, कां0 दुष्यन्त कुमार, कां0 नवीन कुमार, कां0 आकाश कुमार, कां0 सुभाष, कां0 धर्मेन्द्र शर्मा, कां0 ललित पटेल, कां0 विजय कांत व द्वितीय टीम थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर शशिभूषण मिश्र, निरीक्षक अपराध श्यामव्रत सिंह, आरक्षी सौरभ कुमार आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने