Top News

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री के लिए जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौपा!


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री के लिए जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौपा! 

औरैया- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ के लिए जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौपा ! जिसमे किसानो के हितो की माँग की गयी है! भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हुए कहा कि अधिक वर्षा होने के कारण किसानो की फसल पूरी बर्बाद हो गयी है जिसका सर्वे करा कर उचित मुआबजा दिया जाये! किसानो की फसलों को आवरा पशुओं द्वारा नष्ट कर दिया जाता है जिससे उनको निजात दिलाई जाये और आवारा पशुओ को पकड़ा जाये! इसके आलावा उन्होंने डी ए पी खाद के साथ दी जा रही नैनो यूरिया की बोतल को भी बन्द करने की मांग की है! प्रशाशन के द्वारा किसानो की माँग को लेकर जो भी जांच की गयी है उससे किसान संतुष्ट नही है!जिसकी जाँच पुनः किसान नेताओ की निगरानी मे कराई जाये! यदि इन माँगो की सुनवाई नही हुई तो सभी किसान भाई आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगें और जब तक किसानो की माँगो को पुरा नही किया जायेगा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लगातार माँग करते रहेगे!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم