महेवा जालौन। प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार का वितरण किया जा रहा है जिस राशन को कोटेदार द्वारा समूह सखियों को सौंप दिया जाता है उसके बाद वह आंगनवाड़ी में भेज कर देते हैं तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका द्वारा उसे 0 से 3 साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को बांटा जाता है लेकिन जनपद जालौन के कालपी तहसील के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा खास में आंगनवाड़ी अपनी मनमर्जी से बच्चों व गभर्वती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरण करती है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिए गए कि पोस्टिक आहार बांटने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभादेवी तथा समूह कार्यकत्री राजकुमारी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर गेहूं चावल बेच लेने की धमकी दी जाती है आंगनवाड़ी को नहीं है किसी अधिकारी भय है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी व समूह कार्यकत्रियों के द्वारा पौष्टिक आहार को 2 महीने में वितरण किया जाता है। और कभी 3 महीने में वितरण किया जाता है। और इतना ही नही अपने मर्जी से मनचाहे तक ताला खोलती अथवा बंद करती है। गांव के लोगों व ग्राम प्रधान के द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नही की जाती है। जिस वजह से आंगनवाड़ी व समूह महिलाओं को किसी अधिकारी का भय नहीं रहता है।
गुढ़ा खास में आंगनवाड़ी तथा समूह कार्यकत्री द्वारा समय से नहीं दिया जा रहा पोषण आहार।।
सौरभ त्यागी
0

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know