सफाई व्यवस्था एवं औषधि वितरण को व्यवस्थित तरीके तक किया जाए सुचारू- जिलाधिकारी
निरीक्षण के दौरान होम्योपैथिक एवं योगा टीचर उपस्थित नहीं होने पर सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने किया 50 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण
औरैया। गुरुवार को जिलाधिकारी पी सी श्रीवास्तव ने 50 शैय्या जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण में औषधि वितरण केंद्र, जच्चा बच्चा टीकाकरण केंद्र, कोविड वेक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में स्टोर रूम का निरीक्षण कर सीएमएस को स्टोर रूम का साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रूप से स्थापित किए जाने के कड़े निर्देश दिए। स्टोर रूम में रखी औषधियों को देखकर जिलाधिकारी ने एक्सपायरी दवाइयों को वहां से हटाने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा की दवाइयों का वितरण दवाइयों पर उपस्थित तिथि के अंतर्गत किया जाए। निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाइयों के लिए विशेष परिस्थितियों में ही लिखा जाए। निरीक्षण के दौरान होम्योपैथिक एवं योगा टीचर उपस्थित नहीं होने पर सीएमएस को उनके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा अस्पताल में संचालित कोविड- वेक्सीनेशन का जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वहां पर लगाए जा रहे 12 वर्ष से अधिक लोगों के टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। इसके लिए उन्होंने कहा की टीकाकरण को और भी अधिक प्रगतिशील बनाकर जनपद में वैक्सीनेशन का प्रचार प्रसार किया जाए। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक एवं सीएमएस व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know