Top News

मुर्गी फार्म बनाकर किये गये अवैध कब्जे को प्रशासन ने ढहा दिया

मुर्गी फार्म बनाकर किये गये अवैध कब्जे को प्रशासन ने ढहा दिया

 बिधूना,औरैया। ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे पर योगी सरकार का बुल्डोजर लगातार चल रहा है। इसी कडी में  सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत पुरवा फकीरे में दबंगों द्वारा ग्राम समाज की खेल मैदान भूमि पर मुर्गी फार्म बनाकर अवैध किये गये अतिक्रमण को शुक्रवार को अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में बुल्डोजर से ढ़हाकर अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया गया है।
सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत पुर्वा फकीरे की गाटा संख्या 61 की करीब दो एकड़ भूमि खेल मैदान के लिए आरक्षित थी। खेल मैदान की उक्त आरिक्षत भूमि पर गांव के ही दबंग विजय सिंह व सुनील कुमार ने अवैध कब्जा कर उस पर मुर्गी फार्म कर निर्माण कर लिया था। जिस पर ग्राम पंचायत की प्रधान विट्टन कुंवर ने 25 अप्रैल को उपजिलाधिकारी बिधूना लवगीत कौर को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि था कि उक्त खेल मैदान की भूमि पर गांव के दबंग लोग कब्जा किये हैं। लेखपाल द्वारा पैमाइश किये जाने के बाद भी उक्त दबंगों को खेल मैदान की भूमि को खाली करने हेतु कहा भी गया। किन्तु अवैध कब्जाधारी दबंगई व गुंडई के बल पर कब्जा नहीं हटा रहे है।
उन्होंने कहा कि खेल मैदान की उक्त भूमि पर ओपन जिम का निर्माण होना है। जिसके निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा उनसे भूमि का प्रमाण व प्रस्ताव मांगा जा रहा है, कि भूमि पूर्णतया सुरक्षित व खाली है या नहीं। कहा कि उक्त भूमि कब्जा मुक्त न होने के कारण वह प्रस्ताव लिखने में सक्षम नहीं है। कहा कि राजस्व टीम व पुलिस के बल के सहयोग से खेल मैदान को दबंगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाये जिससे वह ओपन जिम निर्माण हेतु प्रस्ताव लिखकर दे सकें। जिसके बाद उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने उसी दिन तहसीलदार बिधूना जीतेश वर्मा को खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया। जिस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच कर सार्वजनिक भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाकर आख्या देने को कहा था। जिसके बाद पुनः पैमाइस कर तहसीलदार न्यायिक करम सिंह चौहान , लेखपाल विकास बाबू एवं भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खेल मैदान पर अवैध कब्जा कर बनाये गये मुर्गी फार्म को बुल्डोजर से ढ़हा दिया गया।ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की है|एसडीएम लवगीत कौर ने कहा तहसील क्षेत्र में जहाँ भी सरकारी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा होगा उसे सख्ती के साथ हटा दिया जायेगा। कहा की यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने