Top News

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू में बीमारी को लेकर मानसिक तनाव से ग्रस्त होकर एक

बिधूना । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू में बीमारी को लेकर मानसिक तनाव से ग्रस्त होकर एक वृद्ध ने नीम के पेड से फांसी लगा ली। सुबह नित्य क्रिया के लिये जाते समय वृद्ध का शव पेड से लटकते पाये जाने पर परिजनों को जानकारी दी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर जागू निवासी 68 वर्षीय राजेश्वर दयाल पुत्र जयलाल दिवाकर का शव नित्य क्रिया के लिये गये लोगों ने नीम के पेड से लटकता पाया। शव लटकते देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों ने दी। मृतक के पुत्र बृजेश ने बताया कि उसके पिता बीमारी से परेशान थे सांस की मर्ज थी जिसका उपचार चल रहा था। लम्बी बीमारी से तंग आकर मानसिक तनाव से ग्रस्त होकर गांव से बाहर अपने खेतों से नीम के पेड से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक के अधेड के बृजेश, बृजेन्द्र, मुकेश तीन पुत्र व बबली, पप्पी तीन पुत्रियां है। दो दिन पूर्व ही उनकी पत्नी शान्ति अपनी बडी पुत्री बबली के यहां भोगांव गई हुई थी। वृद्व की मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने