Top News

तहसील प्रशासन के साथ नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों पर दूकानदारों द्वारा किये गये

बिधूना । तहसील प्रशासन के साथ नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों पर दूकानदारों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दूकानों के सामने रखे तख्त, ब्रैंच पटिया आदि सामान को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में लिया गया साथ ही दूकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गई कि यदि दोबारा दूकानदार अवैध कब्जा करते पाया गया तो जुर्माने के साथ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
शनिवार को कस्बे के फीडर रोड, लोहाबाजार, भगत सिंह चैराहा समेत प्रमुख मार्गों पर तहसील प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दूकानदारों द्वारा अवैध रूप से दूकानों के सामने रखे तख्त, ब्रैंच, पटिया आदि नगर सामानों को नगर पंचायत द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। अभियान के दौरान दूकानदारों में आपस में बहस करते भी नजर आये वहीं नगर पंचायत कर्मी से व्यापारियों की नोंक झोंक भी हुई। इस दौरान पालिका मार्केट में दूकानदारों द्वारा बनाये चबूतरों को लेकर दूकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कहा कि वह स्वयं ही चबूतरे हटा लें। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौैरान तहसीलदार करम सिंह, अधिशाषी अधिकारी निशाद मधुरमय के साथ पूलिस बल भी मौजूद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने