Top News

बेला बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड के समीप रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की बाइक

बिधूना । बेला बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड के समीप रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये। मौके पर मोजूद लोगों द्वारा एम्बुलेन्स की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली सुजीत वर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। 
कस्बे के आदर्शनगर कुरपुरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय सनोज पुत्र सुघर सिंह के ताऊ के पुत्र प्रभात की शादी थी 12 मई को तिलक का कार्यक्रम था। जिसको लेकर प्रभात के साथ सनोज बाइक द्वारा रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहा था तभी बेला बिधूना मार्ग पर कैथावा मोड के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से प्रभात व सनोज घायल हो गये। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों द्वारा एम्बुलेन्स की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने सनेाज को मृतक घोषित कर दिया। सनोज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा हैै। परिजनों ने बताया कि सुघर सिंह के मंजू, पूजा दो पुत्रियां व अदवीर, कैलाश, सनोज तीन पुत्र थे। सनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा पुत्र था। युवक ट्रक चालक था और प्रभात की शादी को लेकर बीते दिवस ही घर आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने