Top News

धोखाधड़ी कर निकाले गए 50 हजार शत प्रतिशत वापस कराये

धोखाधड़ी कर निकाले गए 50 हजार शत प्रतिशत वापस कराये

औरैया। 12 मई 2022 गुरुवार को अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, औरैया के निर्देशन में साइबर सेल औरैया द्वारा धोखाधडी कर खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 50,000/-रुपये पीडित को शतप्रतिशत वापस कराये गये। 
     अवगत कराना है कि दिनांक- 08 अप्रैल 2022 को शिकायतकर्ता शिव कुमार (रिटायर्ड लेखपाल) निवासी नवीन बस्ती थाना बिधूना जनपद औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर शिकायती/प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसके खाते से रु0 50,000 किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा एटीएम से अनाधिकृत रुप से 07 बार में  ट्रांसफर लिये गये है।पुलिस अधीक्षक औरैया वर्मा द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बिधूना व साइबर सेल औरैया को विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना बिधूना में धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। साइबर सेल औरैया द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई जिसके फलस्वरुप को शिकायतकर्ता के खाते से निकाले गये कुल 50,000/- रुपये शिकायतकर्ता को वापस प्राप्त हुए। पैसे वापस मिलने पर शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम औरैया की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया। रुपए वापस कराने में प्रमुख रूप से साइबर सेल टीम औरैया सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी विजय कुमार, साइबर सेल टीम औरैया शामिल रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अन्जान काल से सावधान रहे, किसी प्रकार के लालच में न आयें, बैंक सम्बन्धी निजी जानकारी व ओटीपी किसी से शेयर न करें तथा किसी भी साइबर अपराध के सम्बन्ध में तत्काल हेल्पलाइन नम्बर-1930 व 7839864119 साइबर सेल औरैया के नम्बर पर कॉल कर सूचित करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने