Top News

युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे एक लाख,रिपोर्ट

युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे एक लाख,रिपोर्ट

 डेढ़ वर्ष  से युवती को कर रहा मानसिक रूप से तंग
 
दिबियापुर,औरैया। नगर से  सटे एक  गांव निवासिनी युवती ने राहुल यादव नाम के युवक पर आरोप लगाया है, कि वह उसे  करीब डेढ़ वर्ष से मानसिक रूप  से परेशान कर रहा है। आए दिन फोन पर कॉल करके उसको धमकी देता है, कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह  उसकी फोटो वायरल कर देगा।काफी दिनों तक युवती उसे  बर्दास्त करती रही। आखिर जब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा, तो परेशान युवती ने अपनी बात लिखित रूप से थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। 
दिबियापुर  थाने में दर्ज कराए गए मामले में युवती ने बताया कि राहुल यादव नाम का लड़का उसे  मानसिक रूप से बहुत दिनों से परेशान कर रहा है। आए दिन मुझे कॉल करके डरा धमका  रहा है, और मेरे फोटो वीडियो को लेकर मुझे ट्रांसफर कर रहा है। बोलता है एक लाख दीजिए नहीं तो सोशल साइट पर आपके वीडियो या फोटो वायरल कर देंगे। मेरे व्हाट्सएप नंबर पर गंदे-गंदे वीडियो और मैसेज करता है। गाली देता है, साथ ही मेरे पूरे परिवार और रिश्तेदारों को उल्टे सीधे वीडियो मेरे खुद के व्हाट्सएप पर भेजता है। मैं बहुत ज्यादा परेशान रहती हूँ। मुझे तंग करता रहा है।  अक्सर वह नंबर बदल-बदल कर कॉल करता है। यही नहीं उसके इस कृत्य में उसका परिवार भी शामिल है।पुलिस ने राहुल  यादव  के विरुद्ध मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी थाना निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم