Top News

प्रधानमंत्री पर चर्चा में केंद्रीय व नवोदय के छात्रों ने लिया भाग

प्रधानमंत्री पर चर्चा में केंद्रीय व नवोदय के छात्रों ने लिया भाग 

दिबियापुर,औरैया। केंद्रीय विद्यालय एनटीपी सी दिबियापुर व नवोदय विधालय तैया पुर  में शुक्रवार को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2022 के कार्यकम का सीधा प्रसारण कक्षा 2 से लेकर इंटर तक के  विद्यार्थियों को दिखाया गया। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने के लिए उचतुर्वेद करते है। 
     इसी कार्यकम के तहत यह पांचवा संस्करण था। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के परीक्षा सम्बन्धी का समाधान करने का प्रयास किया। एक छात्र के परीक्षा से अपने तनाव एवं माता पिता तथा अध्यापकों के दबाव के मध्य छात्र को किस मध्य से संतुलन बनाए रखना के सवाल के उत्तर में प्रधानमंत्री ने अभिभावकों व अध्यापकों के मध्य  विद्यार्थियों को खिलने का अवसर देने की बात  आकांक्षाओं व उपेक्षाओं के प्रधानमंत्री की निराशा से बचने के लिए मंत्र देते हुए कहा कि आप वहीं करे जो आपको सहज रूप से प्रेरित करे, स्वम का विश्लेषण करे , किसी की मदद न ले , प्रेरित होने के लिए किसी भी  व्यक्ति से सहानभूति न ले , खुद ही निराशा से  निकलने का प्रयास करे। अपने आसपास होने गाली हर घटना को ध्यान से देखे पर अवलोकन से पहले ये ध्यान दे कि किसी भी कमियों को नहीं बल्कि उन कमियों से निकलने के प्रयासों पर ध्यान दे निश्चित ही आप निराशा में कभी नहीं रहेंगे। एक छात्रा का प्रश्न जब शिक्षक हमें पढाते है तो तब हम सीख जाते है पर बाद में भूल जाते है , इस प्रश्न के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जिस समय जो करे उसी पल जीने की कोशिश करे , वर्तमान में रहे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की  प्राचार्या स्नेहलता, कम्प्यूटर प्रभारी आलोक गुप्ता, कासिफ अहसन, कामेंद्र सिंह, प्रियंका साहू, वसी अल्लाह, विनोद कुमार, स्मृति, नंदिनी शर्मा, दीप्ती श्रीवास्तव सहित नवोदय  विद्यालय के प्राचार्य डाक्टर संजीव गुप्ता सहित सभी छात्र, अभिभावक , अध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने