सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापक का हुआ भव्य विदाई समारोह
ब्लॉक भाग्यनगर के पू०मा०विद्यालय सिंदुरिया आलमपुर में हुआ कार्यक्रम
विदाई समारोह में पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी
फफूंद,औरैया। शुक्रवार को ब्लॉक भाग्यनगर के एक उच्च प्राथमिक विद्यायल में कार्यरत प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुँचे अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी,ग्राम प्रधान के आलावा विद्यालय के सहायक अध्यापक व गणमान्य लोगों ने उनका फूल माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ब्लॉक भाग्यनगर के ग्राम सिंदुरिया आलमपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात अफसर अली के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीकेश कुमार,ग्राम प्रधान सुधीर सेठ, एआरपी मनोज सिंह, संदीप गुप्ता,के अलावा विद्यालय के अध्यापकों ने अफसर अली को फूल माला व शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने उपस्थित विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक रहने व परीक्षा के दौरान कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता- पिता व स्कूल का नाम रोशन करने की बात कहते हुए, आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, और अपने समस्त कार्यकाल को एक अच्छे प्रधानाध्यापक के रूप में व्यतीत कर शिक्षा के क्षेत्र में एक यादगार मिसाल कायम की। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक जसवीर सिंह राजपूत, कर्ण सिंह, धर्मेंद्र व अन्य विद्यालयों से पधारे प्रधानाध्यापक आरती,मेनुद्दीन, वेद प्रकाश गौतम , शिवराज सिंह के अलावा अध्यापक रंजना अवस्थी,ज्ञान प्रकाश,सुमित आदि लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know