Top News

जब्त संपत्ति के कागजातों का ट्रेजरी से होगा मिलान-दोषी पाए जाने पर होगी कार्यवाही

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता अयाना। विजिलेंस टीम ने मखलू पांडेय के भाई सुरेश पांडेय के पांडेय पैलेस और घर पर छापे की कार्रवाई की। इसके साथ ही खनन ठेके में पार्टनर हरी नारायण तिवारी के घर पर भी छापे मारे थे।
मौके से टीम ने खनन पट्टेके कागजात आदि जब्त किए थे। सूत्र बताते हैं कि जब्त कागजातों का कोषागार व निबंधक कार्यालय से मिलान कराया जाएगा। इससे स्पष्ट होगा कि अर्जित संपत्ति की वास्तविक कीमत और दिए गए सरकारी शुल्क सही हैं या नहीं विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद बालू खरीद के लिए गैर प्रांत व जिले से ट्रकों का आना बंद हो गया है। बीझलपुर स्थित पांडेय एंड पांडेय ब्रदर्स की फर्म पर भरतपुर, पलवल, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, टूंडला, मथुरा, हाथरस, गाजियाबाद, बीकानेर, बुलंदशहर, अलबर, एटा, जयपुर समेत देहरादून की गाड़ियां आती थीं। घाट से बालू भरने के बाद उन्हें बिक्री के लिए भेजा जाता था।
खनन से जुटाई गई अकूत संपत्ति की होगी जांच
जिले में खनन को लेकर डीएम के करीबी वर्षों से चर्चा में रहे हैं। बताया जाता है कि जिस स्थान पर खनन का पट्टा आवंटित होता है, उसके आसपास के खेत पांडेय एंड पांडेय ब्रदर्स फर्म के साझेदारों के ही हैं।इसलिए घाट का रास्ता उनके खेतों से जाता है। खेत और अन्य रास्ता न होने के कारण वर्षों से इसका लाभ फर्म के लोगों को मिलता रहा है। यही कारण है कि कोई अन्य व्यक्ति चाह कर भी ठेका नहीं लेता है। पूरा लाभ सिर्फ मखलू पांडेय, हरी नारायण तिवारी व उनके अन्य साझेदारों ने ही उठाया। इससे एक वर्ष के अंदर ही अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। अब विजिलेंस के साथ ही जिले के अधिकारी भी इसकी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
जिले के कई स्कूलों के मैदान व प्रतिष्ठानों में डंप है बालू
बारिश शुरू होने से पहले घाट बंद कर दिए जाते हैं। इसको लेकर ठेकेदारों ने पिछले वर्ष करोड़ों की बालू जिले के कई स्कूलों व प्रतिष्ठानों के पास डंप कर रखी थी। माना जा रहा है कि चोरी छिपे डंप कराई गई बालू में रॉयल्टी नहीं देनी पड़ती और इसे फुटकर में सरकारी कार्यों, सड़क, सरकारी भवन के निर्माण के लिए बेचा जाता है। इसमें भी लाखों, करोड़ों की कमाई होती है।
करीबी के कोल्ड स्टोरेज में डंप मिली बालू, मौरंग, मुकदमा दर्निलंबित जिलाधिकारी के करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक करीबियों के घर व प्रतिष्ठानों में छापे पड़ते रहे। इस बीच विजिलेंस टीम ने खनन ठेकेदार के एक कोल्ड स्टोरेज में भी छापा मारा।
टीम को परिसर में अलग-अलग चार स्थानों पर 1900 घन मीटर मौरंग व बालू डंप मिली। जिसकी कीमत 70 से 80 लाख के आसपास है। बुधवार को विजिलेंस अधिकारियों के निर्देश पर खनन अधिकारी ने औरैया कोतवाली में कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई छापे की कार्रवाई रात तक चलती रही। इसमें टीम ने औरैया कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित राजा जन्मेजय कोल्ड स्टोरेज फतेहपुर करमपुर में भी छापा मारा। टीम को कोल्ड स्टोरेज का मुख्य गेट बंद मिला। ताला तोड़कर टीम भीतर पहुंची तो बालू का डंप देख दंग रह गई। करीब 1900 घन मीटर मौरंग, बालू डंप मिली।
पूछताछ में चौकीदार ने टीम को बताया कि कोल्ड स्टोरेज खनन ठेकेदार मखलू पांडेय के भाई सुरेश पांडेय का है। जिसका संचालन सुरेश का बेटा आलोक करता है। विजलेंस टीम के निर्देश पर खान अधिकारी देशराज सिंह ने आलोक निवासी जाना मुरादगंज थाना अजीतमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
चोरी से खनन, बेईमानी से संपत्ति अर्जित करना, खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 21(4) धाराओं में आलोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने