Top News

*संकुल प्रभारी प्यारेलाल दोहरे को प्राथमिक विद्यालय पिपरौली शिव में धूमधाम से दी गई सेवानिवृत्ति विदाई*

■ *खंड शिक्षा अधिकारी सहार कृपा शंकर यादव की उपस्थिति में साथी शिक्षकों ने प्यारेलाल दोहरे को फूल मालाओं व उपहारों से लादा*
■ *सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर पति प्यारेलाल को प्यार से माला पहनाकर शिक्षिका धर्मपत्नी राम कांति ने खुशहाली दोगुनी की*
घनश्याम सिंह 
 औरैया
जनपद के विकास  खंड सहार के उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर पिपरौली शिव में आयोजित भव्य समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव की उपस्थिति में शिक्षक साथियों ने संकुल प्रभारी पिपरौली शिव प्यारेलाल दोहरे को फूल मालाओं से लादकर व उपहार प्रदान कर भावभीनी सेवानिवृत्ति विदाई दी ।।
इस मौके पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली शिव सहित समस्त क्षेत्रीय विद्यालयों के शिक्षकों ने उनके सुमधुर व्यवहार व समर्पित कार्यप्रणाली की सराहना की, इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सहार कृपा शंकर यादव के अलावा प्राथमिक विद्यालय पिपरौली शिव के प्रधानाचार्य विजय कुमार कुशवाहा, श्रीप्रकाश विमल, हरनाम सिंह यादव,वीरेंद्र सिंह,विवेक शुक्ला, आकांक्षा पाल,प्रिया यादव, नेहा यादव, केशव कुमार, सुमन लता, योगेंद्र कुमार, शशीकांत,राजा सिंह, हरबंस राजपूत, लालाराम,उपासना राजपूत, कविता राणा, हरविलास,आशीष मिश्रा, रजनीश यादव, विवेक शुक्ला, शैलेंद्र प्रताप, सर्वेश कुमार, कल्पना मिश्रा, रमेश चंद्र, शिवमंगल,दीक्षा गुप्ता, रामप्रकाश आदि तमाम शिक्षक- शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने