उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया, । शनिवार की सुबह करीब चार बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलकनगर मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव बाद नवजात की मौत हो गई। इस पर तीमारदार व आए अन्य लोगों ने हंगामा मचाते हुए नर्स पर बच्चे की पीठ को जोर-जोर से थपथपाने का आरोप लगाया। जिस कारण उसकी जान चली गई। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। इस बीच पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान लिए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया है।
नरोत्तमपुर निवासी 20 वर्षीय मोहिनी पत्नी शैलेश कुमार को स्वजन प्रसव पीड़ा होने पर पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक महिला कर्मी ने हालत देखते हुए उसे भर्ती न करके प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी। उसने यह भी कहा कि पास में एक अस्पताल है। जहां प्रसूता को लेकर स्वजन पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 11 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद प्रसव को लेकर चिकित्सकों ने तैयारी शुरू की। बच्चे की किलकिरी गूंजी और कुछ मिनट में सब शांत हो गया। जिस पर स्वजन घबरा गए। महिला भी रोने लगी
प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि हंगामा होने की जानकारी पर स्टाफ भेजा गया था। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। स्वजन से बातचीत के बाद ही कुछ हकीकत पता लग सकेगी

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know