*बीआरसी सहार में चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ*
*सहार,औरैया।* मंगलवार को बीआरसी सहार पर खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव एवं एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर चार दिवसीय फाऊंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमैरेसी प्रशिक्षण का ए.आर.पी./के.आर.पी.टीम के सदस्य अरुण कुमार यादव,विश्वनाथ सिंह , सुबोध कुमार , विनय कुमार वर्मा , एवं प्रमोद कुमार के सहयोग से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव ने कहा कि समस्त शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। एवं एवं प्रशिक्षण के द्वारा सीखी गई बारीकियों को कक्षा शिक्षण मेंअपनी शिक्षण कौशलों को विकसित करते हुए छात्रों के साथ शतप्रतिशत देने के लिए तत्पर रहें। प्रशिक्षण की मानिटरिंग सीमेट इलाहाबाद के द्वारा ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से की जा रही है।
एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत बताया कि नई शिक्षा नीति 2020नई शिक्षा नीति 2021 के तहत 2030 तक शैक्षिक प्रणाली को निश्चित किया गया है और वर्तमान में चल रही 10 + 2 के मॉडल के स्थान पर पाठ्यक्रम में 5 + 3 + 3 + 4 की शैक्षिक प्रणाली के आधार पर पाठ्यक्रम को विभाजित किया गया है।
नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शैक्षिक क्षेत्र में भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाना है और भारत के लिए नई शैक्षिक नीतियां के माध्यम से संपूर्ण भारत में शिक्षा का उचित स्तर प्रदान करना है जिससे शैक्षिक क्षेत्र की गुणवत्ता उच्च हो सके। भारत में बच्चों को तकनीकी तथा रचनात्मकता के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता का महत्व से अवगत कराना नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। शिक्षा में गुणवक्ता लाने के लिए यह केंद्र सरकार के तहत नई शिक्षा नीति को शुरू किया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know