Top News

जनपद में शांतिपूर्ण हुआ तृतीय चरण का मतदान

*जनपद में शांतिपूर्ण हुआ तृतीय चरण का मतदान*

*जनपद की औरैया विधानसभा, दिबियापुर विधानसभा एवं बिधूना विधानसभा में क्रमसः प्रतिशत हुआ मतदान*

*वृद्धों एवं दिव्यगों ने मतदान कर दिखाया जोश*

*औरैया।* जनपद में विधानसभा चुनाव 2022 के तृतीय चरण में औरैया की तीनों विधानसभाओं पर छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुल मिलाकर जनपद का मत प्रतिशत 61.31% रहा। कुछ स्थानों पर आदर्श एवं सखी वूथ भी बनाये गए। प्रथम बार मतदान करने पर अधिकारियों ने मतदाताओ को सम्मानित किया। वही वूथों पर कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन कराया जाता रहा। मतदान के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहे , वहीं बाजारों में सन्नाटा भी पसरा रहा। वाहनों के अभाव में यात्रीगण भटकते रहे। शहर में इक्का-दुक्का दुकानों पर लोग आपसी चर्चा परिचर्चा भी करते रहे। मतदान के दौरान जनपद में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
        विधानसभा चुनाव 2022 तृतीय चरण में जिले में 9 बजे तक बिधूना विधानसभा 202 में 7.8% , दिबियापुर विधान सभा 203 में 8% एवं औरैया अनुसूचित जाति विधानसभा में 8.7% मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक बिधूना में 21.86% , दिबियापुर में 19.5% तथा औरैया में 18.75% मतदान हुआ। इसी तरह से 1 बजे तक बिधूना विधानसभा में 31.2% , दिबियापुर विधानसभा में 32.67% और औरैया में 36.25% मतदान रहा। इसी तरह से 3 बजे तक बिधूना विधानसभा में 47.71% , दिबियापुर विधानसभा में 49.9% एवं औरैया विधानसभा में 47.25% मतदान हुआ। इसी तरह से 5 बजे तक बिधूना विधानसभा में 57.69% , दिबियापुर विधानसभा में 61.41% तथा औरैया में 56.90% कुल मिलाकर 58.67% मतदान हुआ। जबकि 6 बजे तक बिधूना विधानसभा में 61.35% , दिबियापुर विधानसभा में 62.58% औरैया विधानसभा में 60% कुल मिलाकर 61.31% मतदान हुआ। औरैया में तिलक इंटर कॉलेज को आदर्श बूथ बनाया गया। यहां पर टेंट लगाकर कुर्सियां डाली गई , तथा वृद्धि एवं विकलांग लोगों को व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई गई। इसी तरह से शहर के गोपाल इंटर कॉलेज में भी सखी वूथ बनाया गया। इसम बूथ पर महिलाओं एवं युवतियों को प्रोत्साहित किया गया। शहर के विभिन्न बूथों पर सीधी-सीधी टक्कर सपा एवं भाजपा की दिखाई दी। कुछ बूथों पर साइकिल फर्राटा भरते दिखी तो वही कुछ वूथो पर भाजपा का कमल खिलता दिखाई दिया। इसके अलावा बसपा एवं कांग्रेस पार्टी भी अपने वर्चस्व की लड़ाई में लड़ती हुई दिखाई दी। कस्बा खानपुर में मतदान के दौरान शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा। प्रथम बार मतदान करने वालों को अधिकारियों ने सम्मानित किया। इसके अलावा मतदाताओं को कोविड-19 के तहत सेनीटाइज किया गया , तथा मास्क लगाकर ही मतदान करने की अनुमति दी गई। मतदान की खबर शहर की दुकानें पूरी तरह से बंद रही लोग चाय पानी को भी इधर-उधर भटकते रहे। वृद्धि एवं विकलांगों ने मतदान करते हुए अपना जोश दिखाया। चुनाव ड्यूटी में बसों की जाने के कारण वाहनों की काफी कमी रही जिसके चलते यात्रीगण वाहनों के इंतजार में इधर-उधर भटकते देखे गए। शहर में इक्का-दुक्का दुकानों पर लोग चुनावी चर्चा करते हुए नजर आए तथा प्रत्याशियों की जीत हार पर आपसी कयास लगाते रहे। मतदाता सुबह से ही लंबी लंबी कतार लगाई अपनी बारी का इंतजार करती रही वही मतदान में महिलाओं एवं युवतियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम जोरा में भाजपा एवं सपा अभिकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मतदान के दौरान जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन भी सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने