Top News

मकान में खड़ी साइकिलों को गिराकर पुलिस ने तोड़ा दुकानदार की पिटाई लोगों में आक्रोश

*मकान में खड़ी साइकिलों को गिराकर पुलिस ने तोड़ा  दुकानदार की  पिटाई  लोगों में आक्रोश*

ब्लॉक प्रमुख सहार नही कर सके मतदान
*कंचौसी*
दिबियापुर थाना और विधूना विधानसभा क्षेत्र के कंचौसी कस्बा में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की गुन्डई सामने आयी। मकान के अंदर खड़ी साइकिलों को दरोगा ने धक्का देकर गिराया जिससे कई साइकिल टूट गई। दुकानदार के साथ मारपीट भी की इससे पुलिस की इस वेजा हरकत से लोगों में भारी गुस्सा है।मानस इंटर कालेज मतदान केंद्र से  काफी दूर अम्बेकर पार्क के पास मकान के बाहर खड़ी साइकिलों को सिपाही ने गिराकर क्षतिगस्त कर दिया और वैण्ड दुकानदार मो फिरोज के साथ मारपीट भी की जब कि ये शान्तपूर्ण अपनी दुकान में बैठकर काम कर रहे था। गौरतलब हो कि इस मतदान केन्द्र पर ढिकियापुर और कंचौसी बाजार के मतदाता मतदान के लिए आते हैं। पीड़ित का आरोप है कि यह विपक्षी पार्टी के लोगों  के इशारे पर पुलिस ने यह कर्त्य  किया है।इससे पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश। उधर नौगवा कंचौसी आदि कई मतदान केन्द्रो के बाहर मीडिया कवरेज को लेकर भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा पत्रकारों को रोका गया।


*ब्लॉक प्रमुख नही कर सके मतदान*

ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि सिंह मधवापुर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुँचे तो उनका नाम सूची से गायब था,उन्होंने इसकी शिकायत वीडियो सहार व उप जिला निर्वाचन अधिकारी से इस मामले की शिकायत की, उन्होंने विपक्षी दलों के ऊपर वोट कटवाने का लगाया आरोप।


शांति पूर्ण हुआ मतदान

बिधूना विधानसभा के नोगवा ,आघारा ,लछियामऊ, मधवापुर पोलिंग बूथ पर 48 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

दिबियापुर विधानसभा के मानस इंटर कॉलेज, ढिकियापुर, कंचौसी गांव ,जमौली ,चमरौआ, बिनपुरापुर पोलिंग बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

मतदान में युवाओं व बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने