- न्यायालय के आदेश पर अछल्दा थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाने में न्यायालय के आदेश पर अछल्दा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत समाज कल्याण व पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक बुजुर्ग को अभिलेखों में मृत दर्शा कर उन्हें मिलने वाली पेंशन रोक दी, जबकि बुजुर्ग अधिकारियों के यहां लगातार अपने जिंदा होने का सबूत पेश करते रहे।खंड विकास अधिकारी अछल्दा अश्वनी कुमार, एडीओ पंचायत समाज कल्याण अछल्दा अर्जुन दुबे, पंचायत अधिकारी सलीम पर आरोप है कि उन्होंने अछल्दा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव के रहने वाले बुजुर्ग शिव शंकर तिवारी को जीवित रहते हुए मृत घोषित कर दिया जिसके चलते उनकी पेंशन रुक गई। शिव शंकर तिवारी ने कई बार तहसील दिवस में और अन्य अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होकर खुद के जिंदा होने के सबूत सौंपे। इसके बावजूद शिव शंकर तिवारी अभिलेखों में जिंदा नहीं हो सके और वे लगातार पेंशन से वंचित बने रहेबुजुर्ग की ओर से उनके बेटे ने मामले में कार्यवाही के लिए पूर्व में कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए। तहसील दिवस में भी गुहार लगाई।रजिस्टर्ड डाक से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए पर मामले का किसी ने संज्ञान नहीं लिया। इस पर परेशान बुजुर्ग के बेटे सुनील कुमार ने पिता की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर धोखाधड़ी करने तथा आपराधिक साजिश के तहत खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत व पंचायत सेक्रेटरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know