*पंचायत घर में 72 घन्टे से बंद गौवंशो का अभी तक नही हुआ कोई समाधान*
*न ही प्रशासन और न ही गौ रक्षा समितियों ने ही ली सुध*
*कंचौसी,औरैया।* तहसील औरैया व ब्लॉक भाग्यनगर की पंचायत विनपुरापुर के मजरा चिटकैयन पुरवा में पिछले तीन दिनों से बंद अन्ना गौवंशो को चारा के नाम पर पुआल दूर से उन किसानो द्वारा फेका जा रहा है। जिन के किसानों द्वारा इन्हे बंद किया गया है। जिस पर झपट्टा मार लडाई भी पशुओ के बीच देखी जा रही है। स्थिति यह है कि यदि इतने ही समय पशु इस प्रकार मे घिरे रहे तो कई कमजोर पशु मर भी सकते हैं। जिनको न कोई अधिकारी, पशु डाक्टर एवं गौसंरक्षण की सामाजिक संस्था अभी तक सुध लेने मौके पर पहुची नहीं है।
बीडीओ भाग्यनगर के आदेश के बाद भी प्रधान व सचिव भूसा, दाना आदि की व्यवस्था नही कर सके हैं। परिषर मे बहुत गंदगी, कीचड फैली है। लोगो का कहना है कि पूरी रात पशु चीखते चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। अधिकारियो के प्रति ग्रामीणों मे तीव्र आक्रोश है, वही बहुत से किसान परिवार इन कैद मवेशियों को छोड़ने का मन बना रहे हैं। इनका कहना है, कि यदि इन्हें इसी तरह बिना चारा पानी के बंद रक्खा गया तो कई गौवंश मर जायेगे। इस लिए छोडना मजबूरी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know