नगर के किशोरगंज फीडर रोड़ पर पांच दिन पूर्व नजूल की जगह पर रास्ते को लेकर दायिर

बिधूना (औरैया) नगर के किशोरगंज फीडर रोड़ पर पांच दिन पूर्व नजूल की जगह पर रास्ते को लेकर दायिर याचिका पर आये न्यायालय के आदेश पर खाली कराये जाने के बाद जगह पर कब्जा करके बसेरा कर रहे परिवार के लोगों ने खाली करायी गई जगह पर दरवाजा रखने वाले लोगों पर मारपीट कर महिला की हत्या करने का अरोप लगाया व मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हत्या का एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेंज दिया।म्रतिक महिला के मौके पर आये रिस्तेदारों की पुलिस से नोकझोक भी हुई।
    नगर के किशोरगंज फीडर रोड़ पर चन्द्रसुधा पत्नी करूणेश कुमार बनाम सुदर्शनलाल का नजूल की जगह पर रास्ते को लेकर लगभग 40 वर्ष से दोनों के बीच नजूल की जगह से अबैध कब्जा हटवाये जाने को मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था 9 दिसबंर को न्यायालय का आदेश चन्द्रसुधा के पक्ष में आने के बाद नजूल की जगह पर सुदर्शन की मौत के बाद सेे उनकी पत्नी प्रेमा देवी व पुत्र छोटे लल्ला व उनकी पत्नी प्रियंका निवासी कर रही थी। जिससे पुलिस द्वारा 9 दिसबंर को अबैध कब्जा अधिकारियों की मौजूदगी में हटवा दिया गया। उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। नजूल की जगह पर चन्द्र सुधा द्वारा दरवाजा रखे जाने को लेकर विवाद अधिक बढ़ गया। मंगलवार को प्रियंका पत्नी श्रीओम कोतवाली पुलिस को तहरीर देते अरोप लगाया कि सुबह सास प्रेमा देवी को चाय देने गयें तो रमन व उनकी पत्नी सास को प्लाट से निकाल कर सड़क की तरफ खीच रहे थें। प्रार्थीनी ने अरोप लगाया कि रमन, अश्वनी, अमरीश व रमन की पत्नी के द्वारा मेरी सास 70 वर्षीय प्रेमा देवी की हत्या की गई है। पुलिस ने म्रतिका की पुत्रबधू प्रियंका की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया गया। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद दोनों के बीच था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कराण पता चल सकेगा। आगे की कार्रवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم