
औरैया जिले में सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क का दावा जब कोरा हुआ और सड़क के गड्ढे जानलेवा बने तब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाता की छात्राओं ने अनोखी पहल की। सभी ने एकजुट होकर मिट्टी और गिट्टी डालकर सड़क के गड्ढों को भरकर उन्हें चलने लायक बनाया।
छात्राओं की गांधी गिरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया तो हर कोई छात्राओं की सराहना करता नजर आया। उधर विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वायरल वीडियो के बाद इस सड़क की सुध अधिकारियों ने ली है और कार्ययोजना बनाने का भी आदेश हो गया है।
मिट्टी डाल कर गड्ढों को बंद किया
गड्ढे वाली सड़कें शासन के दावों की पोल खोल रही हैं। ऐसा ही एक नजारा पाता में देखने को मिला। पाता-बिधूना मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस रोड की सुध नहीं ले रहा है। मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सड़क की हालत देख खुद ही गड्ढों में मिट्टी डाल कर गड्ढों को बंद किया। हर रोज यहां छात्र और छात्राएं गिरकर चोटिल हो रही थीं।
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सबक लेने की नसीहत दी
अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाता में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं चंचल, कौसिकी, मुस्कान, मोनिका, चांदनी, स्वेता, सोनम, छात्र शिवा पाता-बिधूना मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने रोड पर गड्ढों को मट्टी से भर कर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सबक लेने की नसीहत दी है। छात्राओं का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि व अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो हम लोगों को आगे आना पड़ा।
जल्द बनेगी सड़क
यहां पर गेल इंडिया लिमिटेड भी स्थित है। यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रक प्लास्टिक दाना और गैस लोड करके निकलते हैं। छात्राओं की इस गांधी गिरी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हर कोई इस पहल की सराहना करने लगा। इधर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। सूत्र बताते हैं कि जल्द इस सड़क को डामर डालकर गड्ढा मुक्त करने की योजना भी बनने लगी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know