सड़क हादसे में घायल हुए एटा जनपद के थाना सकीट के प्रभारी अखिलेश तिवारी की गाजियाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।इस घटना पर पूरा पुलिस महकमा दुखी है।
चार नवंबर को दीपावली के दिन थाना प्रभारी अपनी निजी कार से जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा में उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं आया तो परिवार के लोग गाजियाबाद स्थित मैक्स हास्पीटल ले गए। जहां उन्होंने उन्होंने 8 नवंबर को सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी के सिर, हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। दिवंगत थानाध्यक्ष एक नवंबर 1994 को पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वे मूल रूप से गांव बरबटपुर थाना अयाना जनपद औरैया के रहने वाले थे मगर परिवार औरैया के गोविंद नगर में निजी मकान में रह रहा है। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्रों और पत्नी को छोड़ा है। एटा में पुलिस विभाग को जब थाना प्रभारी की मौत की सूचना मिली तो शोक की लहर दौड़ गई और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। एसएसपी उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम स्नेह लता समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। थाना प्रभारी का अंतिम संस्कार औरैया में ही होगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know