Top News

अचानक हुई संविदा सफाई कर्मी की मौत से घर में मचा कोहराम!

अचानक हुई संविदा सफाई कर्मी की मौत से घर में मचा कोहराम! 

 *बिधूना,औरैया।* नगर पंचायत  बिधूना में संविदा पर लगे एक सफाई कर्मी को घर पर अचानक चक्कर आ जाने से उसकी गिरने से मौत हो गई। रविवार को धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम आसरे निवासी अंबेडकर नगर घर पर मौजूद था। तभी अचानक  उसे चक्कर आ गया , और वह गश खाकर गिर पड़ा। उसका भाई बृजेंद्र व अन्य परिजन उसे लेकर बिधूना सीएससी पहुंचे , जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दिवंगत युवक धर्मेंद्र कुमार नगर पंचायत बिधूना में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर कार्य कर रहा था।धर्मेन्द्र की मौत को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अमित बाथम, अधिशाषी अधिकारी निषाद मधुरमय ,नगर पंचायत के कर्मचारियों एंव सफाई कर्मियों, सभासदों ने सफाई कर्मी की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की  वही पीड़ित परिवार को  शासन प्रशासन से यथा संभव मदद दिये जाने का अनुरोध किया है।
रिपोर्ट-बल्लू शर्मा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم