*क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया ज्ञापन*
*औरैया, संवाददाता।* प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया गया। जिसमें सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों की भांति विकास निधि व पेंशन सहित 8 सूत्रीय मांगे रखी हैं। जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में कई गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर बैठक कर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों की तरह 10 लाख रुपए प्रतिवर्ष विकास निधि दिए जाने व पंचायत जनप्रतिनिधियों की तरह 5000 रुपए प्रति महीने मानदेय दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा न्याय पंचायत में जनता से संवाद के लिए कार्यालय, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पेंशन व शस्त्र लाइसेंस में वरीयता देने संबंधी 8 सूत्रीय मांगें रखी हैं। जिलाधिकारी ना मिलने पर सदस्यों ने कार्यालय पर ज्ञापन दिया। इस दौरान नरेश कुशवाहा, संजीव कुमार, अनिल कुमार, नीरज कुमार, आशु, मुनेश यादव, राजीव कुशवाहा, मुकेश बाथम, जॉनी खान, चांद खान, नीरज दोहरे सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know