Top News

एरवाकटरा ब्लांक क्षेत्र के गांव रठगांव में अच्छी स्वास्थ्य सेवाऐं ग्रामीणों को देने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया।

फोटो समाचारः 
बिधूना औरैया। एरवाकटरा ब्लांक क्षेत्र के गांव रठगांव में अच्छी स्वास्थ्य सेवाऐं ग्रामीणों को देने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया। उपस्वास्थ्य केन्द्र तो खोल दिया गया लेकिन सुबिधाऐं शून्य होने के कारण ग्रामीणों ने भवन भूसा व पुराली भरकर अबैघ रूप से कब्जा कर लिया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज के  बिधूना  व एरवाकटरा जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि रठगांव पंचायत में 17 मजरा लगाने के साथ रठंगाव की लगभग 10 हजार की आवादी होने के साथ स्वास्थ्य सेवाऐं बदहाल है।
   एरवाकटरा ब्लांक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रठगांव की लगभग 10 हजार आवादी के गांव के साथ साथ साहसपुर, पिपरी, पियारा नगला, सामपुर, बमराह, गोड़ा, बदनपुर, बोझा, नगला गुसाई, अडडा भारत, नगला मुंशी, नगला निरंजन, दहले के नगला, बखौटिया, छुवारे को नगला, गठिया खेडा आदि समेत 17 मजरा रठगांव पंचायत में लगते है। आबादी को देखते स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को अच्छा इलाज मिल रहें उसी उदेश्य के साथ रठंगाव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया था। उपस्वास्थ्य केन्द्र सुबिधाऐं शून्य होने पर भवन खडर तब्दील होने के साथ ग्रामीणों में स्वास्थ्य केन्द्र भूसा व पुराली भरकर अबैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिससें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाना मुश्किल है। उप स्वास्थ्य केन्द्र को खुले कई वर्ष बीत गये लेकिन अभी तक उपस्वास्थ्य केन्द्र तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। रठगांव पचांयत  सभी मजरों को बाशिदें बिधूना व एरवाकटरा  दवा आदि लेने को मजबूर है।
 इस सबंध में एरवाकटरा सीएचसी अधीक्षक डा़ मोहित यादव ने बताया कि भवन जर्जर होने  उच्चधिकारियों को दे दी गई। तीन माह के अन्दर कुछ दिनों में व्यावस्था सुधर जायेगी या कोई नया भवन बनगें। डाक्टर की तैनाती के बारे एएनएम तैनात थी उनकी मृत्यु हो गई है। दूसरे पर चार्ज है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم