Top News

सभी शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण - सासंद

*सभी शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण - सासंद।*

*शिकायतकर्ता की शिकायत को अधिकारी गंभीरता से निस्तारित करें -सासंद*

*औरैया।* पिछले शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सभी फरियादियों की समस्याएं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना एवं उसके निस्तारण हेतु कार्यवाही की। सोमवार को अजीतमल तहसील सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता और सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया की उपस्थिति में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सांसद ने स्वयं फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं सभागार में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण  किया जाए। सांसद ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी किसी समस्या या परेशानी को लेकर पहुंचता है तो उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए शिकायत जिस विभाग से संबंधित हो उस विभाग के सर्वोच्च अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर उसकी शिकायत का निस्तारण किया जाए और उसको पूरी तरह से संतुष्ट किया जाए जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समयसीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करें। साथ ही कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। 
उन्होंने राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिए, सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।  उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े, अधिकारी सुनिश्चित करें। सांसद जी के समक्ष 88 शिकायतें आई इसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान एक सप्ताह के अंदर किए जाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही आइजीआरएस पोर्टल, पीजी पोर्टल, सहित विभागीय अन्य पोर्टल को नियमित देखकर, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की डिफाल्टर प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم