*खबर दिबियापुर से*
*गेल पाता संयंत्र में काम करा रही कंपनी के आर सी एम सहित अन्य इंजीनियरों को अगवा करने के मामले में एक गिरप्तार*
गेल पाता संयंत्र में काम करा रही कंपनी के आर सी एम सहित अन्य इंजीनियरों को अगवा करने के मामले में एक गिरप्तार
गेल पाता संयंत्र में काम करा रही कंपनी के आर सी एम सहित अन्य इंजीनियरों को अगवा करने के मामले में एक गिरप्तार
दिबियापुर । बीते शनिवार को समय करीब 9.15 बजे ग्रीश तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा जरिये फोन थाना दिबियापुर को सूचना दी गई कि ऑफ्टेक इ0प्रा0 कम्पनी के इन्जीनियर व कुछ कर्मचारियों को टीयूवी कार सहित जबरदस्ती कुछ लोग लोग उठा ले गये है इस सूचना पर तत्काल थाना दिबियापुर द्वारा घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की गई।
पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अपह्तों की शीघ्र बरामदगी व अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में 04 टीमो का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा अपह्रतों को कुछ घण्टों में सकुशल बरामद कर लिया गया।
घटना के सम्बन्ध में वादी सौरभ सिंह कुशवाहा पुत्र सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा निवासी EH-14 डीडी नगर थाना डीडी नगर ग्वालियर हाल पता C/O एच एन पाण्डे नियर ब्रिज एच डी पेट्रोल पम्प औरैया रोड दिबियापुर द्वारा थाना दिबियापुर में लिखित तहरीर दी गई कि मैं आपटेक कम्पनी इन्जीनियरिंग प्रा0लि0 मुंबई में आ.सी.एम के पद पर नियुक्त हूं मेरी कम्पनी का कार्य गेल पाता प्लांट के अन्दर पी.पी यूनिट में चल रहा है। मैं दिनांक- 23.10.2021 को अपनी टीयूवी कार में अपने कुछ साथियों के साथ जा रहा था |
तभी वैसुन्धरा के आगे प्लांट रोड पर दो मो0सा0 सवार तीन-तीन बदमाशों ने हमारी गाड़ी रोककर मेरे चालक को मारपीट कर अन्दर डाल लिया तथा हमे बिधूना के एक मकान में ले गये जहां पर हमसे रंगदारी की मांग की व नौकरी के नाम पर धमकी दी। आर सी एम की तहरीर पर थाना दिबियापुर में धारा 341/342/386/323/504/506 IPC व 7CL Act पंजीकृत कराया गया
विवेचना के क्रम में धरा 341/342/386 का लोप करते हुए धारा 364A की बढ़ोत्तरी की गई जिसमें वांछित मुख्य अभियुक्त दीपू यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी ग्राम वैशुन्धरा थाना दिबियापुर जनपद औरैया को थाना दिबियापुर पुलिस ने मुखबिरी की सूचना पर गौशाला रोड के पास से आवश्यक घेराबन्दी कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। अन्य सह अभियुक्तों की तलाश के सार्थक प्रयास किये जा रहे है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know