Top News

*लखीमपुर में मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी की व उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए--राजपाल।कश्यप*

*लखीमपुर में  मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और  गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी की व उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए--राजपाल।कश्यप*
■ *राजपाल कश्यप यह भी बोले "कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है*
■ *बिधूना विधानसभा क्षेत्र से टिकट की प्रबल दावेदार अनीता ओम बाथम भी कई वाहनों व अपने सैकड़ों साथियों के साथ कार्यक्रम में पंहुचीं*
 औरैया 
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
 समाजवादी पार्टी ने सोमवार को औरैया में विशाल  समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में एमएलसी राजपाल कश्यप सामाजिक न्याय यात्रा व जनसंदेश यात्रा लेकर औरैया पहुंचे। इस दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप का समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन लखीमपुर कांड के कारण धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया वहीं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि लखीमपुर खीरी के किसान लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे लेकिन सत्तासीन मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को सत्ता के नशे में चूर होकर रौंदने का काम किया है। पूरी लखीमपुर की धरती को किसानों के खून से रंगने का काम किया है ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब उनसे मिलने जा रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार करने का काम किया गया। उन्होंने कहा यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक अखिलेश यादव रिहा नहीं किया जाता। समाजवादी पार्टी की मांग है कि उत्तर प्रदेश में जो अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और एक नौकरी दी जाए ,और गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी  और उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा यह किसान विरोधी सरकार है और उनके एजेंडा में उजागर हो गया है,हमारे औरैया जनपद के सभी नेता धरने पर बैठे हैं और हम लोग तभी उठेंगे जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा कर दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। राजपाल कश्यप ने कहा कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा प्रस्तुत की गई है,इसके वाबजूद मंत्री एक बार भी उनके यहां संवेदना व्यक्त नहीं करने गए और कार्यक्रम करते रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संवेदनहीन हो गए हैं उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।हमारा अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए क्योंकि यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है अखिलेश यादव जी जब जब किसान के मुद्दे पर निकलते हैं तब तक भाजपा सरकार उन्हें गिरफ्तार करने का काम करती है,कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव तथा संचालन जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने किया, कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप यादव, विनोद यादव कक्का , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, मोहम्मद इरशाद , रचना सिंह सेंगर , रामपाल यादव , जितेंद्र दोहरे , धर्मेंद्र यादव, अनिल शर्मा , नरेंद्र सिंह पाल , उदयवीर, पवन बाबा, शिव सिंह पाल, टिल्लू राजपूत, जितेंद्र दोहरे, अवधेश शर्मा , यादव सेना के जिलाध्यक्ष अनुज यादव , हिमांशु पाल , मुकेश कोरी , ओके चौधरी, भरत खन्ना, पूती प्रधान, धनदेवी यादव, रेखा वर्मा, रश्मि यादव, आछे लाल पाल, सुदीप चतुर्वेदी, धीरेंद्र दोहरे , जय वीर दोहरे व जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव,आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे,इस मौके पर बिधूना विधानसभा क्षेत्र से टिकट की प्रबल दावेदार अनीता ओम बाथम कई वाहनों व अपने सैकड़ों साथियों के साथ कार्यक्रम में पंहुचीं।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم