*बिधूना के भूमाफिया के स्कूल पर चला प्रशासन का बुल्डोजर*
प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों को भूमाफिया घोषित किए जाने की श्रेणी में औरैया जनपद के बिधूना में भी एक भूमाफिया घोषित किया गया।
आज उपजिलाधिकारी बिधूना ने दल- बल के साथ तहसील क्षेत्र के भूमाफिया घोषित किए गये राकेश यादव पुत्र स्व दरवारी लाल यादव नि इटैली के ग्राम पंचायत की जगह पर श्री सहोद्रा देवी इण्टर कालेज संचालित कर रहे थे जिस पर आज प्रशासन की टीम ने पहुँचकर ग्राम पंचायत की जगह पर बनी स्कूल की इमारत को गिरवा दिया। इस समय राकेश यादव को गैंगस्टर में जेल भेजा जा चुका है। प्रशासन की सख्ती को देखकर लग रहा है कि अब कोई भी जगह अवैध कब्जे करने वालों के पास नहीं रहेगी इस मौके पर तहसीलदार बिधूना करम सिंह, अनूप बाजपाई संग्रह अमीन, योगेश शाक्य लेखपाल बिधूना तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know