Top News

जनवरी माह में तहसील में दलालों व कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाखों रूपये का फर्जीवाडा

बिधूना औरैया| जनवरी माह में तहसील में दलालों व कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में अपात्रों को लाखों रूपये का फर्जीवाडा करने के मामले में तहसील बिधूना के संग्रह अमीनों व राजस्व लेखपालों कानूनगो को पुलिस द्वारा मुल्जिम बनाने के प्रयास को लेकर लेखपाल संघ व राजस्व संग्रह अमीनों द्वारा जिलाधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की गई है|जिलाधिकारी ने जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है|
ज्ञातव्य हो कि लम्बे अर्से से दलालों व तहसील के कुछ कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में फर्जी तरीके से अपात्रों को लाभ पहुंचाकर लाखों के वारे न्यारे किये जाने का घपला चल रहा था। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन तहसीलदार गौतम सिंह द्वारा मामले की जाँच कराई गई। जाँच के आधार पर तहसीलदार बिधूना द्वारा कोतवाली में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जांच के दौरान पुलिस द्वारा कुछ और नाम बढाये गये। जिसकी विवेचना अभी पूर्ण नहीं हुई है |लेखपालों व संग्रह अमीनों का आरोप है की पुलिस काल डिटेल के द्वारा लेखपालों, अमीनों व अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रही है जबकि दोषी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। लेखपालों व अमीनों ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपे ज्ञापन में मांग की है राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के प्रकरण की जांच एक सप्ताह के अन्दर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के समक्ष निस्तारित कराई जाये अन्यथा लेखपाल संघ व अमीन संघ एक सप्ताह के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने लेखपालों व अमीनों को जल्द विवेचना समाप्त कराने के साथ आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है|

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने