Top News

तमंचे के बल पर दो युवकों ने दुकान पर पहुच कर दूकानदार को पिटा, गोलक से रुपए निकाल कर भागे--पुलिस ने दोनो युवकों को पकड़ा जांच में जुटी

तमंचे के बल पर दो युवकों ने दुकान पर पहुच कर दूकानदार को पिटा, गोलक से रुपए निकाल कर भागे--पुलिस ने दोनो युवकों को पकड़ा जांच में जुटी

फफूंद (औरैया)
नगर के मुरादगंज तिराहे पर स्थित जनसेवा केंद्र पर तमंचा लेकर आये दो युवकों ने  दुकानदार के साथ मे मारपीट कर कम्प्यूटर व लेपटॉप तोड़ दिया। तथा गोलक में रखे रुपये भी निकाल कर भाग गये। मारपीट होता देख आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने जांच के वाद दोनो युवकों को पकड़ लिया है। 

थाना क्षेत्र के गांव द्वारकापुर निवासी अजय कुमार पुत्र रमेश चंद्र फफूंद कस्बा के मुरादगंज तिराहे पर मुस्कान रोजगार सेवा के नाम से जन सेवा केंद्र की दुकान किये हुये है। विगत दिनों दुकान का कम्प्यूट गोलू अवस्थी पुत्र ब्रजेश अवस्थी निवासी नगला पाठक से सही करवाया था। कम्प्यूर सही हुआ नही और गोलू पैसे लेकर चला गया। रविवार की शाम को दुकानदार ने फोन करके बुलाया गोलू अपने साथी मुकेश पाल पुत्र राम सनेही निवासीगण गांव नगलापाठक को लेकर दुकान पर पहुचा और गाली गलौज करने लगा जब दूकानदार ने गाली देने का विरोध किया तो दोनो युवक ने तमंचा निकाल करके गोलक में रखे पैसे निकाल लिए तथा मारपीट करते हुये तमंचा लहराते हुये। दुकान पर रखा कम्प्यूटर व लेपटॉप तोड़ दिया तथा दुकान का सारा सामान फेक दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार आगये और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल जांच पड़ताल करने के वाद दोनो युवकों को पकड़ लिया। पीडित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم