Top News

छ माह से ठप कंचौसी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने की उम्मीद बंधी

*छ माह से ठप कंचौसी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने की उम्मीद बंधी*

राज्य ब्रिज कारपोरेशन फरुखाबाद इकाई से स्टाफ़ और सामान आना शुरू हुआ

कंचौसी।औरैया
रेलवे स्टेशन के पूर्वी किनारे पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज किसानों के विरोध के कारण रुक गया था जिसका स्टोर पर पड़ा सामान इंजीनियर व स्टाफ सभी सामान लेकर फरुखाबाद चले गए थे।लंबे अंतराल के बाद शनिवार को विभागीय ट्रक से स्टोर व स्टाफ का सामान वापस आना शुरू हो गया। राज्य सेतु निगम फरुखाबाद इकाई के ट्रक से सरिया ,सीमेंट के साथ स्टाफ के रहने खाने का सामान ट्रक द्वारा स्टोर में उतारे जाने से लोगो मे पुल के निर्माण की उम्मीद जगी है जहाँ किसानों के मुआवजा समाधान के लिए पिछले दिनों कानपुर देहात जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू के साथ समाधान पर विचार किया गया था जिसमें शीघ्र समाधान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।पुल का निर्माण बन्द होने लोगो को रोजाना लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है।जिससे आमआदमी भी परेशान हैं।पुल का सामान आने से लोगो मे पुल निर्माण निर्माण होने के आसार बने हैं।ब्रिज से जुड़े कर्मचारियों ने बताया उन्हें पुल का काम शुरू करवाने का अधिकारियों से निर्देश मिला है।मशीनों को लगाकर निर्माण शुरू किया जाएगा।

फ़ोटो

राज्य ब्रिज फरूखाबाद इकाई के ट्रक से कंचौसी रेलवे ओवरब्रिज के लिए उतरता सामान

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم