Top News

पराली जलाने से वातावरण होता है प्रदूषित - उप कृषि निदेशक



*पराली जलाने से वातावरण होता है प्रदूषित - उप कृषि निदेशक* 

*पराली प्रबंधन के सम्बंध में दी गयी जानकारी* 

*औरैया 22 सितंबर 2021*  -  _विकासखंड औरैया की ग्राम पंचायत अन्तौल में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान पाठशाला के द्वितीय चरण के कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक अशोक तिवारी ने पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई पराली खेत में ना जलाएं। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है जो मनुष्य में हृदय एवं फेफड़ों की बीमारी एवं मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। पराली को जलाने के लिए वेस्टडिकंपोजर का किसान भाई प्रयोग करें। प्राविधिक सहायक उदयवीर सिंह ने जैविक खेती के बारे में तकनीकी  जानकारी दी।  किसान भाई खेत में गोबर की खाद, हरी खाद एवं वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती करें। इसके अलावा जैव उर्वरक पीएसवी, माइक्रो राइजा का प्रयोग कर सूक्ष्म पोषक तत्वों में वृद्धि करें। किसान भाई कृषि विभाग से सुपर सीडर मल्चर, हैप्पी सीडर, स्ट्रारीपर, पावर स्प्रेयर मशीन, कृषि यंत्र 50 प्रतिशत अनुदान पर ले सकते हैं। किसान पाठशाला में सहायक विकास अधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य किसान गण मौजूद रहे।



Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم