Top News

नावालिग लड़की सँग छेड़छाड़ में समझौता ना होनें पर स्वयं को मारी गोली पीड़ित के निर्दोष पिता पर लिखाया मुकदमा

नावालिग लड़की सँग छेड़छाड़ में समझौता ना होनें पर स्वयं को मारी गोली पीड़ित के निर्दोष पिता पर लिखाया मुकदमा

औरैया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक ठाकुर समाज के व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास, यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित लड़की की माँ उसके छोटे भाई को सौच कराने गई थी, अकेला देख आरोपी ने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने के इरादे से उसे पकडकर कहीं ले जाने का प्रयास किया तो पीड़ित लड़की ने सोर मचाना शुरू किया जिस पर पीड़ित लड़की की माता पिता मौके पर पहुंचते ही दबँग ब्यक्ति जाति सूचक गालीगलौज कर मौके से फरार हो गया, घटना 4 सितम्बर रात्रि करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है, पीड़िता की माँ लगातार थाने एवं जिला के उच्चधिकारियों से लगाई चुकी न्याय की गुहार लगाती रही फिर भी उसकी कोई कार्यवाही नहीं हुई इधर आरोपी पक्ष समझौता का दवाब बना रहे थे, और समझौता हो भी कैसे जाता उक्त आरोपी के भाई ने ही करीब आठ वर्ष पहले पीड़ित लड़की की बहिन के साथ जबरन दुष्कर्म करने के चलते मारपीट की गई थी जिमसे गांव के लोगों के कहने पर समझौता कर लिया था, ठीक इसी प्रकार पुनः आरोपीगण समझौता का दवाब बना रहे है, आरोपियों की बात न मानने के बाद आरोपी ने स्वयं के पैर में सटाकर गोली मार ली जिसके बाद 10 से 15  आरोपियों ने छेड़छाड़ पीड़िता की माता एवं पिता की बेरहमी से पिटाई की जिसमें उसकी माँ को अंदरूमी गंभीत चोटे आई है तथा पीड़िता के पिता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करा झूंठा मुकदमा लिखाकर जेल भेजनें की साजिश की जा रही है, इधर पीड़िता की माँ ने मुख्यमंत्री को दिये गये शिकायत में स्पष्ट कहा हैकि यदि निर्दोष होते हुये भी मेरे पति को जेल भेजनें के बाद कोई अप्रिय घटना हुई तो इसका जिम्मेदार कोई और नहीं बिपक्षीगणों सहित जिला प्रशासन ही होगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم