नीरज यादव के आवास पर सपा की समीक्षा। आगामी चुनाव मे जीत के लिए बनाई गई रणनीति।
बिधूना (औरैया) - औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र बिधूना में भरथना रोड पर स्थित नीरज यादव के आवास पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत से बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। सपा के द्वारा
हर बूथ पर यूथ का ऐलान, जन मन विजय अभियान का कार्यक्रम गांव गांव चलाया जा रहा है। जिसमें सबसे अधिक जोर बूथ पर रहने वाले सदस्य पे दिया गया। इस मौके पर प्रवीण यादव उर्फ बंटी राष्ट्रीय महासचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, कृष्ण कुमार राजपूत जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, नीरज यादव विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, उदयवीर यादव जिला पंचायत सदस्य, विक्रम सिंह यादव, राहुल सविता, ओमवीर यादव, आदि लोग मुख्य रूप से सभा में मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know