Top News

श्रमिकों के उत्थान के लिए 8 योजनाएं संचालित


*श्रमिकों के उत्थान के लिए 8 योजनाएं संचालित* 

 *सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए है प्रतिबद्ध* 

*औरैया 10 सितम्बर 2021*   पं0 सुनील भराला अध्यक्ष राज्य मंत्री श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा देवकली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में परिषद की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि श्रम कल्याण परिषद के अंतर्गत 8 कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। इन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन काम करने वाले श्रमिकों को लाभ दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जिले में बैठक कर माननीय सदस्यों के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए की सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। यदि किसी भी लाभार्थी को योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो उन सदस्यों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना में अनुदान राशि 25000 से बढ़ाकर 51000 कर दिया है। श्रम कल्याण द्वारा सभी योजनाओं के प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया से करा सीधे लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिससे कि श्रमिकों को परेशानी ना हो। ऑनलाइन भरे जाने वाली प्रक्रिया में ऑफलाइन की प्रक्रिया भी शामिल की गई है। ऑनलाइन में कई लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया। श्रम कल्याण परिषद में यह भी विचार किया गया है कि अस्पताल, नर्सिंग होम, विद्यालय, विश्वविद्यालय में काम करने वाले श्रमिकों को भी अपने परिषदों से लाभ मिल सके। हमारी सरकार ने श्रमिक के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। श्रम कल्याण परिषद ने श्रमिक लोगों के पुत्र पुत्रियों को विवाह हेतु श्रमिक भवनों को पीपीपी मॉडल पर लेकर के शादी के लिए जो भी आवश्यक चीजें हैं उसका क्रियान्वयन किया जायेगा।  पूर्व की सरकारों ने सांठगांठ से प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाया। दोनों की कार्यकाल में लोगों का जीना हराम हो गया था। बहन बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था। अपराधी लोग थाना चला रहे थे। प्रदेश की जनता ने तंग आकर के सरकारों को अपने वोट की चोट से बदलकर और बीजेपी को अपने लिए कार्य करने हेतु अग्रेषित किया। माननीय योगी जी के आने के उपरांत गुंडाराज का खात्मा, सट्टेबाजी का खात्मा आदि जैसे कार्य किए गए। गुंडों पर नकेल कसी गई। आज बहन बेटी आसानी से कहीं भी आ जा सकती हैं। हमारी सरकार जात पात के ऊपर कार्य करती है। अपनी योजनाओं को जात पात ना देख कर उसके घर में पहुंचाने का काम किया है। श्रम कल्याण परिषद की बैठक में सहमति से निर्णय लिया गया था कि उत्तर प्रदेश में अपने महापुरुषों की जन्मतिथि व पुण्यतिथि श्रमिकों के बीच में मनाएंगे ताकि जो कामगार हैं जो श्रमिक हैं उनको भी अपने देश के महापुरुषों के बारे में जानकारी ले सके और साथ में योजनाओं का विस्तार हो सके। इस मौके पर श्रम अधिकारी ज्ञानेश दीक्षित और सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।_


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने