Top News

*अवशेष प्रोन्नत वेतनमान के लिए 10 साल से विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश*

*अवशेष प्रोन्नत वेतनमान के लिए 10 साल से विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश*
■ *जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कारनामा:शिकायत किए जाने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं कर रहे सुनवाई*
■ *जल्द ही सुनवाई ना हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत कर अदालत में वाद दायर करेंगे पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर अनदेखी तो देखिए कि सेवानिवृत्त होने के बावजूद सेवानिवृत शिक्षक अवशेष वेतन के लिए करीब 10 साल से विभागीय अधिकारियों के  चक्कर काट रहे हैं।।
 शिक्षा विभाग के घोर अनदेखी पूर्ण रवैये के उदाहरण स्वरूप जनपद के कस्बा याकूबपुर स्थित श्री शिव इंटर कॉलेज टिढ़ुआ याकूबपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश ने बताया कि वह विद्यालय में 18 दिसंबर 1979 से कार्यरत थे इसके बाद उन्होंने अनवरत रूप से विद्यालय में शिक्षण कार्य किया और 30 जून 2015 को सेवानिवृत्त हो गए,उन्होंने बताया कि फरवरी 1977 में विद्यालय अनुदान सूची में सम्मिलित किया गया था उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2011 को उनका अवशेष प्रोन्नत वेतनमान देय था जो 9 नवंबर 2012 को निर्धारित किया गया, उन्होंने बताया कि दिनांक 18 दिसंबर 2011 से 9 नवंबर 2012 तक की प्रोन्नत वेतनमान की धनराशि ₹ 11838/ विभाग पर बकाया है जिसके भुगतान के लिए विद्यालय द्वारा अनुमोदित व अन्य प्रार्थना पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया के कार्यालय में कई बार प्रस्तुत कर चुके हैं पर उन्हें आज तक प्रोन्नत वेतनमान की बकाया धनराशि के नाम पर फूटी कौड़ी प्राप्त नहीं हुई है,सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश ने बताया खराब स्वास्थ्य व बार-बार जिला विद्यालय कार्यालय औरैया दौड़ने से वे तंग आ चुके हैं, इसके अलावा बार-बार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय दौड़ने पर उनका ₹ 11000/ से अधिक रुपया किराया खर्च हो चुका है, उन्होंने विभागीय अधिकारियों से प्रोन्नत वेतनमान की बकाया धनराशि तत्काल निर्गत न कराने पर उच्चाधिकारियों से अदालत में वाद दायर करने की चेतावनी दी।।
फ़ोटो-

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने