*प्रभारीमंत्री व कारागार राज्यमंत्री ने सुनी समस्याएं*
*अजीतमल,औरैया।* उ० प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर औरैया जिले में बाढ़ ग्रस्त गाँवो का दौरा करने आये प्रभारी मंत्री व उ० प्र० सरकार के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने औरैया क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद सिकरौडी जाते समय अचानक वह बाबरपुर तिराहे पर अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल के आवास पर कुछ देर रुके, और वहां भोजन कर भाजपा व अपना दल एस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले व उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियो को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम सुनील कुमार वर्मा ,तहसीलदार राज कुमार , अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय , मदन लाल पोरवाल , आशाराम राजपूत , राज्यमंत्री के सहपाठी हरिओम बाजपेयी , अपना दल एस औरैया के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश पाल , महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रानी दोहरे आदि लोग मौजूद रहे। इसके बाद वह अन्य बाढ़ ग्रस्त पीडितो से मिलने चले गये।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know