उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
गृह भ्रमण कर पोषण का पाठ पढ़ा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
पोषक तत्वों के अभाव में बच्चे होते हैं कुपोषण का शिकार-सुरेश यादव
इटावा।जनपद में चल रहे ‘संभव’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर कुपोषण को दूर करने के लिए पौष्टिक भोजन बनाने की विधि और पोषण संबंधी जानकारियां महिलाओं को दे रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव ने बताया - लंबे समय तक भोजन में पोषक तत्वों के अभाव से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं, जिससे बच्चों में जरूरी पोषक तत्व की कमी के कारण कई रोग हो जाते हैं। कुपोषण की समस्या सबसे अधिक पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों में होती है। कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर - घर जाकर अपने-अपने क्षेत्रों में गृह भ्रमण कर बच्चों को विटामिन ए,आयरन सिरप,साफ सफाई और घर में ही मौजूद आहार से किस प्रकार बच्चों को कुपोषण से बचाएं इस बारे में विस्तृत जानकारी दे रही हैं।
मुख्य सेविका अंजू राठौर ने बताया –
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्तनपान कराने वाली महिलाओं व गर्भवती को भी संतुलित व पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया - अभी हाल ही में जनपद में दो दिवसीय आंगनबाड़ी प्रशिक्षण में खाद्य सामग्री द्वारा पौष्टिक भोजन किस तरह तैयार किया जाए जो रुचिकर हो इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विजय नगर क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता देवी ने बताया - वह गृह भ्रमण कर बच्चों को विटामिन ए की दवा, आयरन सिरप, साफ सफाई और घर में ही मौजूद आहार को रुचिकर बनाने बाली विधियों के बारे में अपने क्षेत्र के लोगों को बता रही हैं।
उन्होंने बताया - वह सभी को साफ-सफाई और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करती हैं। इसके साथ ही बच्चों में किस तरह भोजन संबंधी अच्छी आदतों को विकसित किया जाए इस संदर्भ में अलग-अलग तरह से भोज्य पदार्थ बनाने की विधियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दे रही है।
संगीता का कहना है यदि कुपोषण को हराना है,तो बच्चे पोषण युक्त आहार दिया जाए। पोषण स्तर में सुधार के लिए कुपोषण की सही समय से पहचान व प्रबंधन पोषण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण रणनीति है जिससे बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know